फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women are safe, goons are taught a lesson, Minister Vij pats the Cantt police station in-charge on the back

Ambala News: महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक, मंत्री विज ने कैंट थाना प्रभारी की पीठ थपथपाई

Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women are safe, goons are taught a lesson, Minister Vij pats the Cantt police station in-charge on the back
अंबाला छावनी में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज कैंट थाना प्रभारी की पीठ थपथपाते
अंबाला। पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और फिर लड़की के माता-पिता से मारपीट के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना के प्रभारी सुरेंद्र की पीठ थप-थापते हुए कहा, वह अंबाला छावनी थाने के प्रभारी को शाबासी देना चाहते हैं क्योंकि प्रभारी ने मामले में बढ़िया कार्रवाई करते हुए एक अच्छा संदेश शहर को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अंबाला छावनी में गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी, छावनी में महिलाएं-बच्चियां जब चाहें, अपने घर-दफ्तर जा सकती है। यदि कोई गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी। गौरतलब है कि गत दिनों जनसुनवाई के दौरान युवती व उसके परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी, इस पर उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके सिर मुंडवा दिए थे और इसके बाद उन्हें पैदल बाजार से ले जाते हुए मौका-ए-वारदात स्थल पर जाकर जांच की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed