फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women are being cheated, 60% of the victims in 13,000 cases were in live-in relationships: Bhatia

महिलाओं को मिल रहा धोखा, 13 हजार केस में लिव इन में थीं 60 प्रतिशत पीड़िता : भाटिया

Sat, 04 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women are being cheated, 60% of the victims in 13,000 cases were in live-in relationships: Bhatia
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में कार्यक्रम में छात्राएं सवाल का जवाब देने
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं एवं लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर क्राइम पर अहम जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यातिथि राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने लड़कियों से सीधा संवाद किया। महिलाओं को मिल रहे धोखे की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 13 हजार केस में 60 प्रतिशत पीड़िता लिव इन में रह रही थीं।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि लड़कियां इमोशनल फूल होती हैं। अगर कोई भी छोटी दिक्कत होती है तो वह पहले दूसरों को बताती हैं, लेकिन वही लोग उनका गलत फायदा उठाते हैं। इस वजह से भी अपराध बढ़ रहा है। चेयरपर्सन ने बताया कि वह करीब 13 हजार केस देख चुकी हैं जिनमें करीब 60 प्रतिशत केसों से जुड़ी पीड़िता लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं। लिव इन में रहने वाले 15 वर्ष से लेकर 72 वर्ष तक के हैं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि लिव इन रिलेशनशिप पर कभी विश्वास नहीं करना है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से रहें सतर्क

चेयरपर्सन ने कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को सोशल मीडिया पर भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को कहा कि जिंदगी में कभी दो बार गलती न करें। गलती हो जाए तो महिला आयोग को इस बारे में जानकारी दें। दोबारा गलती न दोहराएं। दूसरा हर लड़की मधुमक्खी बनें। अगर कोई उनके साथ गलत करता है तो उसे डंक मारें। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता दीपा सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहीं। इससे पहले चेयरपर्सन का यहां पहुंचने पर प्राचार्य मनीष कुमार व अन्य स्टाफ सदस्यों ने अभिनंदन किया। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि आयोग की ओर से राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है। इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ बबीता व पुलिस विभाग से आए इंस्पेक्टर ने साइबर अपराध से बचाव के बारे में सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में कार्यक्रम में छात्राएं सवाल का जवाब देने

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में कार्यक्रम में छात्राएं सवाल का जवाब देने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed