फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women appreciated the budget presented on Women's Day

महिला दिवस पर पेश हुए बजट की महिलाओं ने की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women appreciated the budget presented on Women's Day
अंबाला सिटी। महिला दिवस पर पेश किया गया बजट महिलाओं के लिए काफी खास रहा। बजट में महिलाओं की प्रगति व उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सुषमा स्वराज पुरस्कार का एलान किया जो प्रगतिशील महिला को दिया जाएगा। इससे अन्य महिलाएं भी उत्साहित होकर समाज के लिए कार्य कर सकेंगी। वहीं व्यापार शुरू करने के लिए भी पांच लाख रुपये तक का लोन देने का सरकार ने प्रावधान किया है, जो स्वयं रोजगार के साथ ही महिलाओं के उत्थान में काफी कारगर साबित होगा। इसके अलावा पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं भागीदारी 33 से 50 प्रतिशत की गई। इससे महिलाओं का समाज में और अधिक योगदान बढ़ेगा। केवल यही नहीं अन्य बहुत सी सौगात हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए यह बजट काफी अच्छा रहा। खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करने की बात कही गई है। सहभागिता के माध्यम से तीन महिला आश्रम स्थापित करने की योजना सराहनीय है।
विज्ञापन

- रश्मी देवी, घरेलू महिला, अंबाला सिटी।
महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिला को सम्मानित करने का निर्णय सराहनीय है। इससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभा धीमान, अध्यापिका, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। सरकार ने कई महिला कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज खोलने का एलान किया है। इससे सभी छात्राओं सहित महिलाओं तक शिक्षा पहुंचेगी।

- उषा रानी, अंबाला सिटी।
महिलाओं को रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने 10 हजार स्वयं सहायता समूह बनाने का एलान किया है। यह सराहनीय कदम है। इसकी मदद से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- कविता सैनी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed