फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman traveling in Jammu Tawi-Durg Express suddenly deteriorated, died as soon as she reached the station

जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पहुंचते ही हो गई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman traveling in Jammu Tawi-Durg Express suddenly deteriorated, died as soon as she reached the station
अंबाला। जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला की वीरवार दोपहर को अचानक तबीयत खराब हो गई। कंट्रोल पर संदेश मिलते ही छावनी रेलवे स्टेशन पर तुरंत रेलवे डॉक्टर सहित आरपीएफ व जीआरपी की टीम पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर रेलवे डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी विलायती राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन में सफर के दौरान एक 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सूचना के बाद हेड कांस्टेबल प्रदीप को मौके पर भेजा गया। प्रदीप ने बताया कि मृतका दिल्ली सुभाष नगर की रहने वाली थी और उसका ससुराल पठानकोट में था। वह अपने भाई के साथ ट्रेन में पठानकोट से दिल्ली जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई अंकित ने बताया कि उसकी बहन को टीबी थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार रात को उसे उपचार के लिए ट्रेन से दिल्ली लेकर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते तबीयत खराब होने की वजह से उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed