फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman swallowed poisonous substance outside the police station

महिला ने थाने के बाहर गटका जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman swallowed poisonous substance outside the police station
अंबाला। काउंसलिंग के दौरान महिला थाने से बाहर निकली और जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी थी। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने थाने की अनुसंधानकर्ता सुमन की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनुसंधानकर्ता सुमन ने शिकायत में बताया कि कच्चा बाजार निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने की शिकायत 11 और 17 जून को दी थी। इसके बाद नोटिस भेजकर सुसराल और मायके पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों की काफी समय तक काउंसलिंग हुई। इस दौरान महिला ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की जिद करने लगी। वह थाने से बाहर निकली और थैले में से जहरीला पदार्थ निकालकर गटक लिया। महिला चिल्ला चिल्लाकर कहने लगी कि मैं आत्महत्या कर रही हूं। इसकी जिम्मेदारी आप सभी की होगी। उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed