फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a tractor-trolley, son injured

Ambala News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a tractor-trolley, son injured
अंबाला। रोलों गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने नानी के घर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटा आर्यन चोटिल हो गया तो वहीं अंटाला गांव निवासी मां रेखा रानी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। घायल आर्यन ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपनी माता रेखा रानी को लेकर अपने नाना के घर दुखेड़ी गांव जा रहे थे, जैसे ही वह रोलों गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक ही उसकी तरफ कट मारा। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मां रेखा रानी को गंभीर चोट आई। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मां को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed