फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman groaning in pain gave birth to a boy in the bathroom of the hospital

दर्द के करहा रही महिला ने अस्पताल के बाथरूम में दिया लड़के को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman groaning in pain gave birth to a boy in the bathroom of the hospital
महेश नगर टांगरी बांध के पास झुग्गी-झोपड़ी के रहने वाली एक महिला ने छावनी नागरिक अस्पताल के बाथरूम में ही बच्चे को जन्म दिया। बुधवार देर रात को दर्द के कराह रही महिला अपनी एक बीमार बेटी और करीब दो साल के बच्चे को अस्पताल पहुंची थी। महिला अभी आईपीडी ब्लॉक के बाथरूम में गई थी कि प्रसव दर्द के बाद ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाथरूम के बाहर बीमार बेटी ने जब बच्चे की किलकारी सुनी तो शोर मचा दिया। इसके बाद प्रसूति विभाग से आई स्टाफ नर्स उसे बाथरूम में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेबर रूम में ले गई। गनीमत यह रही कि समय रहते ही प्राथमिक उपचार मिलने पर जच्चा ओर बच्चा दोनों स्वस्थ है। स्टाफ की मानें तो महिला मानसिक रूप से परेशान है और उसके पास कोई भी दस्तावेज तक नहीं था। बीमार बेटी और 2 साल के बच्चे के कारण वह नवजात की भी देखभाल नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते स्टाफ ने नवजात बच्चे को निक्कू वॉर्ड में दाखिल करवा दिया ताकि सुबह तक महिला की हालत में सुधार होने तक बच्चे की देखभाल की जा सके। जबकि महिला खुद का नाम सुशीला बता रही थी और पति के करनाल जेल में होने की बात बोलते कह रही थी। उसने बताया कि कि उसका ओर कोई नहीं है अंबाला में। स्टाफ नर्स अनिता का कहना था कि जच्चा ओर बच्चा दोनों स्वस्थ है और स्टाफ की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed