फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman gave birth to baby girl in ambulance

प्रसव पीड़ा होते ही फ्लाईओवर पर रोकी एंबुलेंस, ईएनटी ने करवाई डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to baby girl in ambulance
घसीटपुर सेक्टर-34 निवासी सुनीता ने सरकारी एंबुलेंस में ईएनटी की मदद से शनिवार बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा उठने पर छावनी नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेने के लिए पहुंची थी। वापस आते समय वह शास्त्री कॉलोनी कट के पास फ्लाईओवर पर ही पहुंचे थे कि अचानक सुनीता के प्रसव पीड़ा ज्यादा हो गई। ड्राइवर बृजमोहन ने समझदारी से काम लेते हुए एंबुलेंस रोकी और ईएनटी मुकेश ने महिला की डिलीवरी करवाई। जच्चा व बच्चा दोनों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया। सुनीता के पति ने बताया कि वह सब्जी का काम करता था। पहले उनके पास पांच बेटियां है और अब छठी बेटी ने जन्म लिया है। वह नियमित तौर पर चेकअप करवा रहे थे। शनिवार को सुबह अचानक ही पत्नी के प्रसव पीड़ा उठ गई। उनके इलाके में कोई वाहन न होने के कारण एंबुलेंस बुलाई थी। अभी रास्ते में ही थे कि एंबुलेंस में ईएनटी ने उनकी पत्नी की डिलीवरी करवाई। अब पत्नी व बच्ची दोनों ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में है। बता दें कि गत दिवस ही महिला ने कार में बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed