{"_id":"62017d1355a4791c7e7b9ba6","slug":"woman-dies-of-corona-14-new-cases-found-ambala-news-knl982766123","type":"story","status":"publish","title_hn":"233 हुए ठीक, 14 में हुई पुष्टि, 1 बुजुर्ग ने तोड़ा कोरोना से दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
233 हुए ठीक, 14 में हुई पुष्टि, 1 बुजुर्ग ने तोड़ा कोरोना से दम
विज्ञापन
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में टीकाकरण के कारण कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। सोमवार को अंबाला कैंट की रहने वाली 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। इन्हें बाई पेप सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 14 नए केसों की पुष्टि की है। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 336 हो गई है। वहीं 233 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हजार 193 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले भी घटकर केवल 608 रह गए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक कुल 535 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
यहां से मिले संक्रमित
सोमवार को मिले संक्रमित केसों में अंबाला सिटी से सात, अंबाला कैंट से चार और चौड़मस्तपुर से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा और मुलाना से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। संक्रमित केसों में दो सरकारी कर्मचारी, 1 बच्चा 12 साल से कम उम्र का और तीन लोग ऐसे है जो अन्य लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
यह है अस्पताल की स्थिति
कोरोना के घटते मामलों के साथ ही अस्पताल में दाखिल मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी भी 45 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। इसमें प्राइवेट अस्पताल में 27 और सरकारी अस्पताल में 18 मरीज है। इसमें भी 3 मरीज आईसीयू में तो 5 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
विज्ञापन
यह है टीकाकरण की स्थिति
कोविन पोर्टल के अनुसार सोमवार को कुल 5 हजार 550 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 483 को प्रकोशन डोज लगाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 19 लाख 70 हजार 653 कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई है। इसमें 10 लाख 18 हजार 348 पहली डोज तो 9 लाख 41 हजार 538 कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। वहीं प्रतिदिन औसतन एक मौत हो रही है। जो कि गंभीर बात है। सभी को कोरोना से बचाव के लिए प्रयास करने होंगे और सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।