फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman dies before delivery

डिलीवरी से पहले महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
woman dies before delivery
डिलीवरी से पहले महिला की मौत
विज्ञापन

सिटी के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत होने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सकों ने पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों को जांच का अन्नसन देकर शांत किया। इस सिलसिले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत देने की भी बात कही है।
दरअसल पंजाब के शंभू की रहने वाली बलजिंद्र कौर पिछले दो दिन से नागरिक अस्पताल में दाखिल थी। परिजनों ने डिलीवरी के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। शुक्रवार को डिलीवरी से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई घंटे तक परिजन महिला का उपचार करने वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते रहे।
विज्ञापन

महिला का उपचार करने वाली डॉक्टर निधि ने बताया कि जब बलजिंद्र कौर को डिलीवरी के लिए ले जाया गया तो उसका ब्ल्ड प्रेशर चेक करने के दौरान ही उसे दिल का दौरा पड़ गया। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पति कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी के उपचार में लापरवाही हुई है। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग
डिलीवरी से पहले बलजिंद्र की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा तब उग्र हो गया जब महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे। इसी वजह से पुलिस को सूचना देनी पड़ी। कुलदीप सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को ही वह पत्नी को डिलीवरी के लिए यहां लेकर आया था। उसने बिलखते हुए कहा कि उसे यह पता नहीं था कि वह यहां से अपनी पत्नी को जिंदा नहीं ले जा पाएगा। उसने पुलिस से आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए उसने पुलिस को शिकायत दी है। देर रात तक पुलिस अस्पताल में डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed