फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies after being hit by car, cyclist injured

कार की चपेट में आने से महिला की मौत, साइकिल सवार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car, cyclist injured
जैन कॉलेज रोड से घर जा रही महिला को कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हीरा नगर निवासी 42 वर्षीय रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद जतिंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक नशे की हालत में गाड़ी को लेकर जा रहा था। इस दौरान वह तेेज गति से आता हुआ गलत साइड हो गया। पहले उसने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी।
विज्ञापन

इसमें साइकिल सवार की साइकिल पूरी टूट गई और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका उपचार चल रहा है। इसके आगे ही उसने महिला को टक्कर मारते हुए गाड़ी को दीवार से भिड़ा दिया। टक्कर लगते ही महिला की मौके पर मौत हो गई। सभी ने युवक को वहां पर पकड़ लिया और साथ ही 112 को भी फोन कर सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से कुछ नशीला पदार्थ भी कब्जे में लिया है। इसके बाद पुलिस ने महिला रोशनी देवी के पति जयपाल सिंह की शिकायत पर कार चालक अजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed