फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman and Child died in road accident at Ambala

Haryana: ट्राले ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला और नौ माह के बच्चे की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 13 Oct 2025 11:50 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:50 AM IST
सार

सड़क हादसे में महिला और उसके नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। ट्राले द्वारा एक्टिवा कार को टक्कर मारने से ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman and Child died in road accident at Ambala
सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर एसडी कॉलेज के पास सोमवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार सपेहड़ा गांव निवासी वंदना 25 उम्र और उनके नौ माह के बेटे गीतांश की ट्राले के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। एक्टिवा चालक वंदना के चाचा-ससुर रेशम चंद उम्र 55 साल और उनके पति कृष्ण लाल  उम्र 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने भाग रहे ट्राला चालक को कैंट बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया।

विज्ञापन



हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि सपेहड़ा गांव का यह परिवार एक्टिवा पर सवार होकर कैंट बस स्टैंड की ओर जा रहा था। कृष्ण लाल को एक्टिवा चलाना नहीं आता था, इसलिए उनके चाचा-ससुर रेशम चंद एक्टिवा चला रहे थे। परिवार का इरादा बस स्टैंड से चंडीगढ़ पीजीआई जाने का था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे कैंट बस स्टैंड के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


मृतकों के शवों को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायल रेशम चंद और कृष्ण लाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed