{"_id":"6123feec8ebc3e79d1361965","slug":"woman-accuses-mother-in-law-of-dowry-harassment-ambala-news-knl808609167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सास-ससुर पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सास-ससुर पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छावनी के बीडी फ्लोर मिल के पीछे रहने वाली अंकिता ने पति आशीष वर्मा और सास किरण वर्मा पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सदर थाने में दर्ज केस में मारपीट और धमकी की भी बात कही गई है।
पुलिस को दी शिकायत में अंकिता ने कहा कि उसकी शादी 26 जून 2020 में आशीष वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।
शादी के समय हैसियत से बढ़कर दहेज का सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले सामान से खुश नहीं थे। उससे बुलेट की मांग की गई। उसी दौरान वह गर्भवती हुई लेकिन परेशानी में बच्चा गिर गया। परिवार के सदस्य उसे मायके से लेने के लिए नहीं आए, तब पुलिस की शरण ली गई। संवाद