{"_id":"5f1487548ebc3e63750f6863","slug":"wine-ambala-news-knl378996103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता कैदी के कहने पर शराब ठेकेदार से मांगी 10 लाख की फिरौती, 4 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजायाफ्ता कैदी के कहने पर शराब ठेकेदार से मांगी 10 लाख की फिरौती, 4 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के केस में जेल में सजा काट रहे काला पैगा उर्फ नवीन के कहने पर गांव जंदेहड़ी वासी शराब ठेकेदार तरसेम से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। तरसेम को पहले भी धमकाया गया था, जिस बारे इस्माइलाबाद थाने में केस दर्ज है। जान का खतरा बताते हुए ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी। नग्गल थाने में फिरौती और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना में मनजिंदर सिंह विर्क, जंटी, सचिन और मेजर को भी आरोपी बनाया गया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
तरसेम के अनुसार वह शराब का व्यापार करता है। शहर के महिंदर के साथ उसका हिस्सा है। पिछले साल काला पैगा उर्फ नवीन और मनजिंदर सिंह विर्क वासी कुम्हार माजरा ने तरसेम को अपने साथ ठेके में हिस्सा पाने का आफर दिया था, उसने इंकार कर दिया। इसी बात पर वे उससे रंजिश रखने लगे। वर्तमान में काला हत्या के केस में जेल में सजा काट रहा है। उसी रंजिश के कारण मनजिंदर व जंटी वासी ठसका रोड, सचित वासी चम्मु कलां उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। 29 जून को भी इन्होंने तरसेम का पीछा किया था। 17 जुलाई को नग्गल इलाके में काम कर रहा था। उसके दोस्त साहिल बंसल को कहा कि पैगा ने कहा है कि दस लाख दे दो नहीं तो मौका लगते ही उसे मार देंगे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। नग्गल थाना प्रभारी एसआइ धर्मबीर सैनी के अनुसार फिरौती के मामले की तफ्तीश जारी है।