फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Winds blew at 70 kmph; 27 trees fell, and power outages occurred.

Ambala News: 70 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, 27 पेड़ गिरे, गुल रही बिजली

Sat, 13 Jun 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at 70 kmph; 27 trees fell, and power outages occurred.
अंबाला सिटी। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देर रात अंबाला और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रात के समय करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज अंधड़ और झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं भारी तबाही भी मचाई। आंधी के चलते नारायणगढ़, बराड़ा और अंबाला सिटी में 27 से अधिक पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे यातायात और विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

60 फीडरों पर ब्रेकडाउन, अंधेरे में डूबे कई इलाके

तेज आंधी और पेड़ गिरने के कारण बिजली विभाग को एहतियात के तौर पर और तकनीकी खराबी की वजह से करीब 60 फीडरों पर ब्रेकडाउन लेना पड़ा। इसके चलते अंबाला शहर और ग्रामीण इलाकों में एक से दो घंटे तक बिजली पूरी तरह गुल रही। देर रात से लेकर सुबह तक बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। सुबह पेड़ हटाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

-----------
तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से मिली बड़ी राहत

इस आंधी-बारिश ने क्षेत्र को पिछले कई दिनों से झुलसा रही गर्मी से बड़ी निजात दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 13.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस झमाझम बारिश की बदौलत दिन के पारे में भारी गिरावट आई और अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
14 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहेगा। इसका प्रभाव 13 जून तक राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवा चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed