फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wind direction, less space on the bridge and drone firing was successful

Ambala News: हवा की दिशा, पुल पर कम जगह और ड्रोन से फायरिंग रही सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Wind direction, less space on the bridge and drone firing was successful
रणनीति एक
विज्ञापन


हवा की दिशा पंजाब की तरफ

अंबाला पुलिस की रणनीति किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के पहले दिन कामयाब रही। आंदोलनकारी किसान मुख्य बैरिकेडिंग की पहली लेयर को इसलिए भी नहीं तोड़ पाए, क्योंकि हवा अंबाला से पंजाब की तरफ चल रही थी। इससे जब आंसू गैस का पुलिस ने प्रहार किया तो उसकी गैस पंजाब की तरफ आई, जिससे आंदोलनकारियों का मोर्चे पर टिकना चुनौती बन गया।

रणनीति दो

घग्गर के ऊपर बने पुल का इस्तेमाल

घग्गर के पुल पर गलियारा में नाका लगाना भी पुलिस की रणनीति का हिस्सा था। इसमें रणनीति थी कि पंजाब की तरफ एक कंकरीट का नाका टूट भी गया तो किसान गलियारे में आएंगे और इस दौरान उन्हें आंसू गैस के गोले दागकर रोका जा सकेगा, क्योंकि पुलिस के दोनों तरफ गहरी खाई है ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ेगा। रणनीति कारगर रही और मंगलवार को ठीक ऐसा ही हुआ। इस गलियारे में आंदोलनकारी किसानों ने 21 बार प्रयास किया मगर हर बार उन्हें वापस ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रणनीति तीन

ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागना

ड्रोन से आंसू गैस के गोले गिराने का पहली बार प्रयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन के कैमरे में आंदोलनकारी देखे और वहीं लगातार आंसू गैस के गोले गिरा दिए। इससे भीड़ को बार्डर से दूर करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीति चार

सूचना के लिए संपर्क तोड़ा

पुलिस ने जैमर का प्रयोग किया, जिससे पंजाब के कई किलोमीटर तक न ताे मोबाइल के नेटवर्क आ रहे थे और न ही इंटरनेट चल रहा था। जिसके कारण आंदोलनकारी किसानों को एक-दूसरे से संपर्क साधने में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed