फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will bloom in the state for the third time with public support: Badauli

जनसमर्थन के साथ तीसरी बार प्रदेश में खिलाएंगे कमल : बडौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Will bloom in the state for the third time with public support: Badauli
अंबाला सिटी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वीरवार को पहली बार अंबाला शहर पहुंचने पर मोहन लाल बडौली का परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल व जिला अध्यक्ष मनदीप राणा और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने अंबाला शहर में स्वागत के लिए भाजपा के संगठन और परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया। बडौली ने कहा कि तीसरी बार जनता जनार्दन के समर्थन से प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएंगे। सरकार जनता जनार्दन कर लिए काम कर रही है और तीसरी बार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलेगा। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एक आदेश पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जो कोर्ट ने आदेश दिए है, सरकार उसकी पालना करेगी और उस तय सीमा में समीक्षा करके उसका समाधान करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमन सूद, राम चंद्र सैनी, सोमनाथ जनसुई, महामंत्री संजीव गोयल टोनी, गुरप्रीत शाना, पूर्व मेयर रमेश मल, सतीश धीमान, हरपाल कंबोज, राजेश विज टिंकू व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed