फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wild grass grown in the park, no hope of convenience

पार्क में उगी जंगली घास, नहीं रही सुविधा की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wild grass grown in the park, no hope of convenience
अंबाला सिटी। सिटी के मानव चौक स्थित मिलाप नगर कॉलोनी के बीच बने पार्क की स्थिति बदहाल हो चुकी है। पार्क में करीब पांच-पांच फीट जंगली घास खड़ी हुई है। घास ने सभी सीटें व बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले ढक लिए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्क की व्यवस्था को लेकर करीब दो वर्षों से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने सुध लेना जरूरी नहीं समझा। वर्तमान स्थिति में पार्क एक जंगल का रूप ले रहा है। जहरीले जीव जंतु इस पार्क में डेरा जमाए हुए हैं। बरसाती दिनों में वह जीव जंतु लोगों के घरों में दस्तक देने लगते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में प्रचार प्रसार के दौरान मौजूदा पार्षद व उसके नुमाइंदों ने आश्वासन दिया था कि उनके पार्षद बनने पर पार्क सहित कॉलोनी की सभी समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। पार्क का भव्य सुंदरीकरण किया जाएगा, लेकिन चुनावी दौर बीत जाने के बाद आज तक मौजूदा पार्षद ने कॉलोनी की तरफ कभी भी आकर नहीं देखा। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि इस पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी निगम अधिकारी या ठेकेदार को दी जाए।
विज्ञापन

बदहाली की कगार पर पहुंचा पार्क
क्षेत्र का यह एक इकलौता पार्क है जोकि पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। कभी यहां शाम को आसपास के लोग बैठकर बातें साझा किया करते थे, लेकिन पार्क बदहाल होने से सभी अपने घरों में ही दुबके रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपिल मनोचा, स्थानीय निवासी
सफाई व्यवस्था चरमराई
निगम प्रशासन की ओर से पार्क का सुंदरीकरण अच्छे ढंग से किया गया था। आज पार्क जंगल का रूप ले चुका है। इस पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन अपनी भूमिका जरूर निभानी चाहिए।
- अंकुश, स्थानीय निवासी
बच्चे झूलों का उठाते थे आनंद
कॉलोनी के बीच इकलौता पार्क होने के कारण आसपास के बच्चे झूलों से मनोरंजन करते थे। अब यह बीते जमाने की बातें हो चुकी हैं, क्योंकि पार्क पूरी तरह से बदहाली की कगार पर खड़ा है।
- अंजली रानी, स्थानीय निवासी
राहगीर डाल रहे कूड़ा करकट
पार्क के गेट टूटे पड़े हैं। पार्क के हालातों को देखते हुए राहगीर इसमें कूड़ा करकट आदि डालकर जा रहे हैं। प्रशासन को पार्क को दुरुस्त करवाकर स्थानीय लोगों को समर्पित करना चाहिए।

- प्रवीन अनेजा, स्थानीय निवासी
कई बार लिखित शिकायत दी
पार्क की समस्या के बारे में कई बार नगर निगम आयुक्त व मेयर शक्ति रानी शर्मा को लिखित रूप में बताया जा चुका है। अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- अमनप्रीत कौर, पार्षद, वार्ड नंबर-12, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed