{"_id":"672932cc44a17827ab0bdda4","slug":"while-saving-cattle-they-fell-and-were-crushed-by-a-car-both-died-ambala-news-c-36-1-sknl1017-132121-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोवंश बचाते गिरे, कार ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोवंश बचाते गिरे, कार ने कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन
शहजादपुर के रजपुरा गांव के पास कार के कुचले जाने के बाद हाईवे पर पड़े पति के शव के पास विलाप कर
अंबाला। भैया दूज पर यमुनानगर उधमगढ़ से पंचकूला के मौली बाइक पर जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार महिला के पति जगदीश और जेठ मुन्ना लाल की मौत हो गई। महिला भी गंभीर रूप से घायल है।
यह हादसा शहजादपुर के रजपुरा गांव के पास हुआ। अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक सवार परिवार गिरा तो पीछे से आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया। जबकि महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शहजादपुर थाना के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर कार चालक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घायल यमुनानगर ऊधमगढ़ गांव की शक्ति नगर कॉलोनी के तेलीपुरा चौक निवासी सुदेश शर्मा ने बताया कि भैया दूज मनाने अपने पति जगदीश और जेठ मुन्ना लाल के साथ बाइक पर सवार होकर पंचकूला के मौली में ननदोई के घर जा रहा थी। जैसे ही रजपुरा गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक बाइक के आगे गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो तीनों बाइक से गिर गए।
विज्ञापन
इससे पहले कि वे संभल पाते पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर गिरे पति दो जेठ को कुचल दिया। पति का चेहरा कुचले जाने के कारण मौके पर दम तोड़ दिया और जेठ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत में हो गई। बाइक से गिरने से उसे भी काफी चोटें आई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
एंबुलेंस में नहीं उठाया शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस आई तो उन्होंने घायल मुन्ना लाल को अस्पताल पहुंचा दिया लेकिन जगदीश के शव को उठाने से इंकार कर दिया। राहगीरों ने काफी कहा लेकिन पुलिस के आते ही एंबुलेंस मौके से चली गई। ऐसे में शव करीब 20 मिनट तक हाईवे किनारे ही पड़ा रहा और महिला पति के शव के पास बैठकर विलाप करती रही। आखिर में पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।