{"_id":"64d7decca7f625459f0cc8a9","slug":"when-the-woman-complained-vij-said-who-was-born-a-scoundrel-in-my-life-ambala-news-c-18-1-knl1011-195310-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला ने की शिकायत तो बोले विज-मेरे रहते कौन बदमाश पैदा हो गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला ने की शिकायत तो बोले विज-मेरे रहते कौन बदमाश पैदा हो गया...
विज्ञापन
पिहोवा। गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पिहोवा से आई महिला रितू ने बताया कि उसके मकान पर एक बदमाश ने कब्जा कर लिया है और उसे पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा। इस पर गृहमंत्री ने तुरंत एसपी कुरुक्षेत्र को फोन पर निर्देश दिए। कहा कि मेरे रहते कौन बदमाश पैदा हो गया है जो लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे बदमाश का तुरंत इलाज करो और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करो।
अंबाला कैंट के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री की ओर से शनिवार को जनता दरबार लगाया गया था। इस दौरान प्रदेशभर से सैकड़ों फरियादी गृहमंत्री दरबार में पहुंचे। पिहोवा से पहुंची महिला रितू ने मकान पर कब्जे की शिकायत की तो करनाल के असंध क्षेत्र की एक महिला ने एएसआई पर अपने भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि भाई की पिटाई के मामले में केस दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार की ओर से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। यही नहीं जब इस संबंध में शनिवार को शिकायत लेकर महिला गृहमंत्री के दरबार में पहुंची तो फिर आरोपी एएसआई ने वीडियो काल कर उसे धमकाया। मामला संज्ञान में आने के बाद गृहमंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने एसपी करनाल को फोन पर निर्देश दिए कि ऐसे एएसआई के शुद्धिकरण को लेकर तुरंत कार्रवाई करें, अन्यथा उन्हें कार्रवाई करनी पड़ेगी।