{"_id":"661b0bbecdeabef0d502d1a4","slug":"when-he-went-to-take-money-he-was-attacked-with-sticks-two-injuredsend-feedback-ambala-news-c-36-1-sknl1017-121470-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रुपये लेने गए तो डंडों से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रुपये लेने गए तो डंडों से हमला, दो घायल
विज्ञापन
अंबाला। विद्या नगर में दिए गए पैसे लेने गए पूरे परिवार पर दंपती और उसके बेटे पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मधु आनंद, बेटे अभिनव और उसके पति घायल हो गए।
घायल परिवार ने छावनी नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवाया। पड़ाव पुलिस ने रजनी शर्मा, पुत्री और बेटे और चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मधु आनंद ने बताया कि विद्या नगर निवासी रजनी शर्मा उनके घर के समीप रहते हैं। चार-पांच साल से थोड़े-थोड़े करके पैसे लिए थे। साथ ही बाकायदा कॉपी के ऊपर हस्ताक्षर और दिनांक भी लिखवा लेते थे। यह रकम 18 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंच गई। जब दिए गए पैसे लेने के लिए शाम के समय अपने पति, बेटे अभिनव को रजनी शर्मा के घर ले गए तो आरोपी ने घर से निकल जाने के लिए कहा। कहा कि उसने कोई पैसा नहीं देना है। धमकी देने के लिए आए हो, मेरे घर से निकल जाओ।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रजनी बार-बार पैसे लेकर मुकर जाती थी और जब उसने रजनी शर्मा की शिकायत पुलिस में देने की बात कही तो रजनी व उसकी लड़की भड़क गई और अपने पुत्र को भी फोन करके बात बताई। इस बीच हम घर से निकल गए। आरोपी का बेटा तीन चार लड़कों के साथ आया और आते ही उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। गली में लातों और घूसों से मारपीट की। रजनी ने धमकाया कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो तुम्हें जान से मार देंगे।