फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat crop affected by oil, farmers engaged in spraying

Ambala News: गेहूं की फसल पर तेले का प्रकोप, स्प्रे में जुटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop affected by oil, farmers engaged in spraying
जलबेड़ा। गेहूं की फसल पर तेले का प्रकोप शुरू हो गया है। इसे लेकर किसान चिंतित है। वह अलग-अलग पेस्टिसाइड्स दुकानों पर जाकर विभिन्न प्रकार की दवाइयां की जानकारी ले रहे हैं ताकि वह अपनी फसल को जल्द से जल्द तेले के प्रकोप से बचा सकें। इस समस्या के समाधान के लिए किसानों ने गेहूं के खेतों में स्प्रे करवाना शुरू कर दिया है। कुछ किसान तेले के अलावा पीले रतवे व पोटाश भी मिलकर गेहूं पर छिड़काव कर रहे हैं। किसान गुरमुख सिंह, जोगिंदर सिंह व हरनाम आदि ने बताया कि यदि पीला रतवा आ जाए तो वह थोड़े समय में ही गेहूं को नष्ट कर देता है। पोटाश इसलिए डाल रहे हैं की गेहूं का दाना चमकदार और अच्छी गुणवत्ता का बने। इसलिए किसानों ने तीनों दवाइयां मिलाकर स्प्रे करना उचित समझा। किसानों ने यह भी बताया कि अभी तक गेहूं बिल्कुल ठीक खड़ी थी, उन्हें उम्मीद थी कि शायद अबकी बार इस स्प्रे का अतिरिक्त खर्च बच जाए। लेकिन अचानक ही गेहूं की बोलियां पर तेले का प्रभाव नजर आने लगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो पछेती किस्म की गेहूं है। उसको तेले के प्रभाव से बचने के लिए स्प्रे करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed