{"_id":"69598196bb45ee91e00da56d","slug":"what-about-someone-breaking-the-ice-who-blocked-the-road-and-attacked-the-youth-ambala-news-c-244-1-pnp1012-149972-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रास्ता रोककर युवक पर हमला बर्फ तोड़ने वाले सुएं से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रास्ता रोककर युवक पर हमला बर्फ तोड़ने वाले सुएं से किए वार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप के भावला चौक पर बुआ के बेटे के साथ दुकान पर जा रहे दीपक ने कुछ युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उसी छाती में वार किए, जिससे वह घायल हो गए।
बुआ के बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भोला चौक की बिल्लू कॉलोनी के दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को वह अपनी बुआ के बेटे मनीष के साथ मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान भोला चौक पर जा रहे थे, जैसे ही वह चौक पर पहुंचे तो दीनानाथ कॉलोनी के शिव उर्फ मोहन व फारूख और धोनी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
सभी ने उनका रास्ता रोकर अभद्रता शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक ने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उसकी छाती पर वार किए। मनीष ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर आरोपी शिव उर्फ मोहन, फारूख, धोनी व तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।