{"_id":"656b81f62e4b6fa2e80abbb3","slug":"welcoming-the-youth-who-set-out-for-the-foot-march-to-kanyakumari-ambala-news-c-36-1-sknl1003-14638-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कन्याकुमारी की पदयात्रा करने निकले युवाओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कन्याकुमारी की पदयात्रा करने निकले युवाओं का स्वागत
विज्ञापन
कश्मीर से कन्याकुमारी वॉक फॉर हेल्थी इंडिया पद यात्रा का अंबाला छावनी में पहुंचने पर स्वागत करत
अंबाला। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के नेतृत्व में चलाई जा रही कश्मीर से कन्याकुमारी वॉक फॉर हेल्थी इंडिया पद यात्रा श्रीनगर जम्मू, पंजाब, चंडीगढ़ से करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर शनिवार को अंबाला पहुंची।
स्वस्थ युवा स्वास्थ भारत ड्रग्स फ्री इंडिया, पेस्टिसाइड फ्री इंडिया की थीम लेकर चल रहे करनाल निवासी दीपक यादव और राजस्थान के दोसा निवासी हीरालाल महावर का छावनी पहुंचने पर युवाओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह गृहमंत्री अनिल विज से मिले। जहां उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया।
हीरालाल महावर ने बताया कि 17 नवंबर को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक से 17 नवंबर को इस यात्रा का शुभारंभ किया था। यह यात्रा जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब चंडीगढ़, अंबाला से अन्य राज्यों को होते हुए कन्याकुमारी के पामबन ब्रिज पर समाप्त होगी। यह यात्रा लगभग 97 दिनों की है लेकिन इस यात्रा को 90 दिनों में संपूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा को दोनों युवा लगभग 5000 किलोमीटर पैदल चलकर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य स्वस्थ युवा स्वस्थ भारत का संदेश देना है और यात्रा के माध्यम से स्वस्थ भारत में जहर मुक्त भोजन यानी रसायनमुक्त खाना उगाने और खाने के लिए जागरूकता करते हुए जन चेतना का संचार करना है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं से अपील की गई है कि वह नशाें से दूर रहें और नशे का त्याग करें। करनाल निवासी दीपक यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन देश में एकता मानवता और सद्भावना के लिए काम कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता रुचि, रेखा, सोहन भी यात्रा में शामिल हुए।