Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wedding season begins, softness in gold and silver boosts customer demand

Ambala News: शादियों के साये शुरू, सोने-चांदी की नरमी से ग्राहकी में तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding season begins, softness in gold and silver boosts customer demand
अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग। संवाद
गहनों की खरीदारी तेज, व्यापारियों को वैवाहिक सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी से शादियों के सीजन में ग्राहकों और व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। रेट कम होने और शादी-विवाह के सायों की शुरुआत के चलते बाजार में ग्राहकी में तेजी देखी जा रही है। सराफा की दुकानों पर एक बार फिर खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है जिससे व्यापारियों को इस वैवाहिक सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
लंबे समय से उतार-चढ़ाव और ऊंचे दामों के बीच परेशान चल रहे परिवारों के लिए यह राहत भरा मौका माना जा रहा है। शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने वाले परिवार अब बाजार का रुख कर रहे हैं। दुकानों पर गहनों के नए डिजाइन देखने और खरीदारी करने वालों की आवाजाही बढ़ने से बाजार में चहल-पहल लौट आई है। कारोबारियों का मानना है कि आगामी सायों को देखते हुए आने वाले दिनों में बिक्री में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


सोना-चांदी सस्ता और रेट कम होने से ग्राहकी बढ़ी : प्रधान
अंबाला छावनी स्वर्णकार सभा सराफा बाजार के प्रधान राकेश वर्मा ने बताया कि सोना-चांदी सस्ता और रेट कम होने से ग्राहकी बढ़ी है, ऊपर से शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार से लेकर ग्राहक दोनों में खुशी है और लोग दुकान पर खरीदारी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सोने-चांदी की खरीदारी का सही समय
मंगत राम निरंजनदास जैन ज्यूलर्स श्रीकांत जैन ने बताया कि यह बिल्कुल सही समय है सोने-चांदी की खरीदारी का। रेट कम होने और सायों को लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों के मन में यह भी है कि सोना-चांदी अभी और सस्ता होगा।

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग। संवाद

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed