फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather: Yellow alert of fog in Ambala, red alert in Kurukshetra, Kaithal, Karnal

Weather: कोहरा छाने से दृश्यता 5M से कम, 19 ट्रेन लेट, अंबाला में येलो, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में रेड अलर्ट

Wed, 27 Dec 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 12:27 AM IST
सार

बुधवार को भी घना कोहरा छाने की संभवना है। दृश्यता पांच मीटर से नीचे जाने के आसार है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather: Yellow alert of fog in Ambala, red alert in Kurukshetra, Kaithal, Karnal
कोहरे के दौरान ट्रेन का संचालन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक कोहरा छाने से विजिबिलिटी पांच मीटर से भी नीचे चली गई है। ग्रामीण क्षेत्र के मैदानी इलाकों में तो सुबह के समय दृश्यता तीन मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अंबाला में घना कोहरा पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बताया कि घने कोहरे में वाहन चालक उतनी ही स्पीड में वाहन चलाएं, जितनी स्पीड कंट्रोल हो सके। वहीं कोहरे के कारण 19 ट्रेनें लेट चल रही हैं। बस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही। दूसरी तरफ घना कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा है। ठंड बढ़ने से गेहूं का फुटाव होगा।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अत्यधिक कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में भी ठंड ने परेशान किया। सुबह 11 बजे तक कोहरे से थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर तीन बजे ही धूप धीमी होने से ठंड बढ़ गई। शाम को ठिठुरन भरी ठंड रही। बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
 

ग्रामीण क्षेत्र में सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं
शहर से ग्रामीण क्षेत्र की तरफ जा रही सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। घना कोहरा छाने से रात को विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है। ऐसे में सड़क पर कोई स्ट्रीट लाइट न होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर निगम के क्षेत्र तक तो कुछ जगहों पर लाइट लगी हैं, मगर ग्रामीण एरिया में शहर से जाने वाली सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। यही नहीं सड़क पर सफेद पट्टी भी धुंधली हो चुकी है। जिससे रात में घना कोहरा छाने से रास्ता नहीं दिखता। इस कारण रात को हादसे हो रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर से जलबेड़ा गांव की तरफ जानी वाली सड़क की भी है। इस सड़क पर कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। सौंडा कॉलोनी के बाद तो सड़क पर घना अंधेरा छाया रहता है।
 

आगे ऐसा रह सकता है मौसम

  • 27 दिसंबर को सुबह अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना। दिन का अधिकतम 20.9 तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 28 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 29 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 30 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
     

ठंड होने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। ठंड पड़ने पर गेहूं का फुटाव होगा। अभी फसल को ठंड से कोई नुकसान नहीं है। पाला पड़ने पर नुकसान होने की संभावना रहती है। -डॉ. जसविंद्र सिंह, जिला उप कृषि निदेशक, अंबाला।


सचखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे लेट
घने कोहरे के कारण लंबी दूरी सहित पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है। सोमवार को जहां कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत सहित अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 15012 लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 22446 अमृतसर-कानपुर 3 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 45 मिनट, 18238 अमृतसर-बिलासपुर 1.45 घंटे, 12716 अमृतसर-नांदेढ़ सचखंड एक्सप्रेस 8.40 घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 30 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 20 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 50 मिनट, 14681 नई दिल्ली-जांलधर इंटरसिटी 30 मिनट, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड़ एक्सप्रेस 4 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर 45 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 2 घंटे, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 1 घंटा, 12311 हावड़ा-कालका मेल 20 मिनट, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 20 मिनट, 14034 कटरा-दिल्ली 20 मिनट, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 40 मिनट, 04504 लुधियाना-अंबाला 20 मिनट और ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed