फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather pleasant due to sunshine, temperature reached 20.9 degrees

Ambala News: धूप से मौसम सुहावना, 20.9 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Weather pleasant due to sunshine, temperature reached 20.9 degrees
शनिवार को निकली धूप के दौरान छावनी के पार्क में झूला झुलते बच्चे
अंबाला। जनवरी माह में कड़ाके की ठंड ने परेशान किया, लेकिन पिछले दो दिनों से सुबह से शाम तक धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही सुबह से शाम तक चली ठंडी हवाओं ने भी परेशान किया। शनिवार को भी सुबह से शाम तक धूप खिली।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जनवरी माह के शुरुआत से लेकर 25 जनवरी तक 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान चल रहा था। मगर दो दिन में लगातार धूप निकलने से तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। जिससे सुबह व शाम के समय ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। दिन में भी ठंड सता सकती है।
विज्ञापन

एक फरवरी को होगी गरज चमक
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 जनवरी को बीच- बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है परंतु एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को आंशिक बदलवाई और एक फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-28 जनवरी को बादल छा सकते है। बादल छाने के साथ साथ मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रह सकता है।
-29 जनवरी को हल्के बादल छाने साथ मौसम साफ रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।
-30 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed