फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   We will vote for the one who understands the interests of the players

Ambala News: जो खिलाड़ियों के हितों को समझे, उसे देंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
We will vote for the one who understands the interests of the players
कैथल। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत मतदान को लेकर जिले के खिलाडिय़ों में भी काफी उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि जो उम्मीदवार खिलाडिय़ों के हितों को समझेगा उसे ही वे क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनेंगे। अक्सर देखने को मिलता है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में वे खिलाड़ियों और उनके खेलों को बढ़ावा देने वाले उम्मीदवार के पक्ष ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन


खेलो को बढ़ावा देने वाला हो प्रतिनिधि-

ऐसा उम्मीदवार चुने जो ईमानदार व साफ छवि वाला हो और जनता की हर समस्या को सुने व उनको निवारण करें। साथ ही वह खिलाडिय़ों के हितों को समझे व खेलों में बढ़ावा देने वाला हो। हर खिलाड़ी को अपने उम्मीदवार से ये ही उम्मीद रहेगी कि वह उनके क्षेत्र में अच्छा स्टेडियम या नर्सरी बनवाए और साथ ही अच्छे कोच उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार।

वह इससे पहले एक बार विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में मतदान कर चुका है। वह ऐसे उम्मीदवार को वोट देगा जो खिलाडिय़ों की समस्या सुनेगा उनका समय पर समाधान करेगा। ओर बंद पड़ी पुरानी खेल नीतियों को दोबारा से सरकार में बातचीत कर उसे लागू करवाने का प्रयास करेगा। पुरानी नीति के अनुसार पहले राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों को सीधी नौकरी दी जाती थी। अब वह नीति बंद की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल सैनी, खिलाड़ी।

वह इससे पहले एक बार लोकसभा के चुनाव में मतदान कर चुका है। वह ऐसे उम्मीदवार को वोट देगा जो अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाएगा ओर जनता की हर समस्या को सुनेगा। ओर साथ ही खिलाडिय़ों के हितों को समझेगा व उनकी समस्याओं को सुनेगा। ओर खेल नीतियों को बढ़ावा देगा।


- दीपक राविश, खिलाड़ी।
ऐसे उम्मीदवार को चुने जो समय समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने। अपने क्षेत्र का विकास करवाए व किसी जात पात का भेदभाव किए बिना सभी को सम्मान दे। वह एक खिलाड़ी है ओर इससे पहले भी चुनाव में मतदान कर चुका है। ऐसा उम्मीदवार हो, जो खिलाडिय़ों की समस्याओं को सुने व खेलों को बढ़ावा दे ओर विजेता खिलाडिय़ों को कैश अवार्ड समय पर दिलवाए।
- खिलाड़ी दीपक कादियान, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed