फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in Saha has halted business, customers are not coming to the shops

Ambala News: साहा में जलभराव से कारोबार ठप, दुकानों पर नहीं आ रहे ग्राहक

Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Saha has halted business, customers are not coming to the shops
साहा चौक के समीप रोडियों में धंसा गाड़ी का पहिया। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


साहा। कस्बे में जलभराव ने दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया है। पिछले सप्ताह हुई बारिश और नदियों से आए पानी के कारण साहा में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अभी तक यहां से पानी निकासी नहीं हो सकी है। ऐसे में दुकानकारों में रोष बढ़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव होने से उनकी दुकानाें पर ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। क्योंकि ग्राहकों को आने के लिए पानी से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में कोई भी ग्राहक अपने कपड़े खराब होने या पानी में गिरने से डर से दुकान पर आ ही नहीं रहा है। यहां पर बच्चों के खिलौने, मोबाइल, कपड़ा, रोजाना के प्रयोग के सामान व अन्य प्रकार की वस्तुओं की दुकानें दुकानदार करते हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी भी उनकी समस्या पर गौर नहीं कर रहे हैं।

-------------

प्रशासन नहीं करा सका समाधान



साहा लिंक रोड पर स्थित गुलाटी जनरल स्टोर के संचालक विकास गुलाटी ने बताया कि दुकानदार तीन महीने से जलभराव से जूझ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में बारिश के बाद तो यह समस्या और भी बढ़ गई है। प्रशासन के साथ हमारी 15 से 20 बाद बैठक हो चुकी है मगर कोई हमारी सुध लेने नहीं आया। ऐसे में हमने पंप लगाकर पानी काे खुद से निकलन वाले का काम शुरू किया है। साहा की सड़क भी काफी खराब है, लोगों की बाइकें गाड़ियां खराब हो रही हैं मगर इसका किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इन दिक्कतों के कारण साहा में हमारा काम ठप पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


-----------

दुकानदारों का नहीं चल रहा काम

दुकानदार नितिन गंभीर ने बताया कि 22 साल से हम दुकान चला रहे हैं मगर जलभराव के ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे। बीडीपीओ कार्यालय में जाकर अधिकारी को कह दिया मगर एक नहीं सुनी। अब ग्राहक आना बंद कर गए हैं। दुकानदारों ने लोन ले रखे हैं, स्टाफ को भी वेतन देना है अगर ग्राहक ही नहीं आएंगे ताे कैसे यह सभी काम होंगे। ऐसे हालातों में तो दुकानदारों को नुकसान ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा चौक के समीप रोडियों में धंसा गाड़ी का पहिया। संवाद

साहा चौक के समीप रोडियों में धंसा गाड़ी का पहिया। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed