{"_id":"68bc85bdab87d5ef4e019946","slug":"waterlogging-in-dosarka-for-the-third-day-traffic-affected-on-national-highway-and-service-lane-ambala-news-c-36-1-amb1001-149185-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जलभराव से नेशनल हाईवे और सर्विस लेन पर ट्रैफिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जलभराव से नेशनल हाईवे और सर्विस लेन पर ट्रैफिक प्रभावित
Mon, 08 Sep 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
मुलाना में जलभराव के बीच नेशनल हाइवे से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। मूसलाधार बारिश के कारण पैदा हुए जलभराव से दोसड़का क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी अंबाला यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित रहा। राजमार्ग पर मारकंडा व बेगना नदी का पानी दिनभर बहता रहा, जिसके कारण दोपहर के समय में पानी का बहाव तेज हो गया और अंबाला से यमुनानगर की तरफ जाने वाला मार्ग बंद करना पड़ा।
ऐसे में दोनों तरफ का यातायात यमुनानगर से अंबाला आ रही सड़क पर देखने को मिला। वहीं यहां से वाहनों का गुजरना बेहद मुश्किल हो गया। सर्विस लेन पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन वाहन फंसते दिख रहे हैं। हालत यह है कि यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव बना मुसीबत : तीन दिन बीतने के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। यातायात जलभराव के बीच ही जारी है, इससे जाम की स्थिति देखने को मिल रही है और हाईवे पर यात्रा करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दोसड़का क्षेत्र में बनी चार में से तीन सर्विस लेन पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। सिर्फ एक ही तरफ की सर्विस लेन जलभराव से बची हुई है जोकि वाहन चालक इस्तेमाल कर रहे हैं और इस कारण यहां पर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
लोगों को दोसड़का आने-जाने के लिए वैकल्पिक और लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
प्रशासन ले संज्ञान :स्थानीय निवासी रमेश कुमार, राकेश कुमार, संजय, रोहन का कहना है कि बरसात रुकने के बाद भी प्रशासन ने जलभराव की निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रशासन को जल्द ही पानी की निकासी करनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए ताकि हर साल बारिश में ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।