{"_id":"60c3be248ebc3e753537f3dd","slug":"water-problam-amabala-news-fallow-up-ambala-news-knl728754175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी के लिए काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी के लिए काम शुरू
विज्ञापन
अंबाला। दूधला मंडी के 1200 घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को रास्ता मिल गया है। स्थानीय निवासियों की परेशानी देख डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल पुल के साथ दोनों तरफ पाइप डालने का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए योजना बनाई गई। हालांकि कोरोना काल के चलते प्रोजेक्ट में कुछ देरी हो गई।
मालगाड़ियां को गति प्रदान करने के मकसद से डीएफसीसीआईएल द्वारा पंजाब के साहनेवाल से सहारनपुर पिलखनी तक नई रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मंडल के अधीन चल रहे इस कार्य के लिए दूधला मंडी के पास रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इस पुल की वजह से स्थानीय निवासियों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्रोजेक्ट इंचार्ज पंकज गुप्ता ने अधीनस्थ अधिकारियों को योजना बनाने और समस्या समाधान के निर्देश दिए। लगभग तीन महीने की लगातार कार्रवाई के बाद आखिरकार जून में रेल पुल के साथ दोनों तरफ नाले बनाने का काम शुरू हो गया। पुल के साथ ही कंक्रीट बेस बनाया जा रहा है। इसमें पाइप डालकर गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा।
दूधला मंडी सहित आसपास के कई क्षेत्रों को गंदे पानी की निकासी से मुक्ति मिलेगी। रेल पुल के साथ पाइप डालने का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला टीम ने सराहनीय कार्य किया है, वहीं डीएफसीसीआईएल अधिकारियों ने भी आमजन की इस परेशानी का समाधान किया। पूरे क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य के लिए दोनों टीम का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
सन्नी तुली, पूर्व वार्ड पार्षद।