फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water hyacinth in main drains, claims of flood control are baseless

Ambala News: मुख्य नालों में जलकुंभी, बाढ़ नियंत्रण के दावे हवाई

Sun, 15 Jun 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Water hyacinth in main drains, claims of flood control are baseless
अनिल सैनी।
अंबाला। मानसून आने में लगभग 16 से 17 दिन शेष हैं। प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के दावे कर रहा है, मगर हकीकत में कैंट और सिटी में मुख्य नालों की स्थिति खराब है। सिटी में घेल और नया गांव में मुख्य नाले जलखुंभी और गंदगी से अटे दिखे।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला कैंट में 12 क्रॉस रोड पर पक्की सराय, सेवा समिति चौक और विजय रतन चौक पर बने नाले गंदगी से अटे दिखे। इनके अंदर से गाद तक नहीं निकाली गई है। यह वह नाले हैं जहां से छावनी के रिहायशी क्षेत्रों का पानी गुड़गुड़िया नाले में गिरता है। मौजूदा समय में प्रशासन के दावे हवाई दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पक्की सराय का नाला
सेवा समिति चौक के पास पक्की सराय का नाला अभी अधूरा है। इस कारण नाला गंदगी और मलबे से अटा है जोकि जलभराव का मुख्य कारण बनेगा। सड़क निर्माण में देरी के कारण नाला पूरी तरह से बंद है जबकि इस नाले से गंदा पानी मुख्य गुड़गुडि़या नाले में जाता है, जिससे कि पानी छावनी से बाहर निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 क्रॉस रोड के नाले में पड़ा मलबा
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के बाद 12 क्रॉस रोड के नालों को साफ करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। गुड़गुडि़या नाले की सफाई के लिए पोकलेन मशीन को लगाया गया है जोकि नाले से गाद निकाल रही है। लेकिन इससे आगे के छोटे नाले में अभी सड़क का मलबा और मिट्टी है जोकि पानी की निकासी में भी बाधा बन रही है।
सदर चौक का नाला
छावनी के विजय रत्न चौक के पास सदर बाजार का नाला भी गंदगी से अटा है। दुकानों से निकले कबाड़ को नाले में फेंका जा रहा है। हालांकि कर्मचारी इसकी सफाई में जुटे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की लापरवाही के कारण यह नाला गंदगी से अटा है जबकि नगर परिषद दुकानदारों को डंपिंग जोन में कूडा फेंकने के निर्देश भी दे चुकी है। बावजूद इसके लोग प्लास्टिक के लिफाफे, कचरा व अन्य सामान नाले में फेंक रहे हैं।
जलखुंभी से अटा नाला
अंबाला सिटी के घेल रोड पर स्थित नाले में अभी तक सफाई नहीं हुई है। यह भी क्षेत्र का प्रमुख नाला है। मगर यहां पर हालात बिगड़े हैं। पूरे नाले में जलखुंभी ही नजर आ रही है। मगर नगर निगम ने इसकी अभी तक सफाई शुरू नहीं की है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बढ़ेगी। लोगों का कहना है कि अधिकारी आते हैं और सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं।
नया गांव का नाला
ग्रामीण क्षेत्रों से पानी की निकासी के लिए नाले तो बना दिए हैं लेकिन इनकी साफ-सफाई तक नगर निगम द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब हालात ऐसे हैं कि नालों में जलखुंभी और गंदगी के अलावा कुछ नजर नहीं आता। जबकि इनके निर्माण पानी की निकासी के लिए ही किया गया था।
ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ नाले जलकुंभी व गंदगी से अटे हैं। इनकी सफाई की तरफ प्रशासन का जरा भी ध्यान नहीं है। इन्हें साफ करने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही।

अनिल सैनी।
नालों की सफाई जिस प्रकार से होनी चाहिए वो नहीं हो रही है। मात्र खानापूर्ति करके काम चलाया जा रहा है। इससे जलभराव से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रभजोत सिंह।
प्रमुख नालों के अंदरूनी हिस्सों को तो साफ ही नहीं किया जा रहा। इसके लिए संसाधनों की जरूरत है जोकि नगर परिषद के पास नहीं हैं।
पवन बांगा।


मैंने पहले ही कहा है कि नालों की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। मगर अभी काम धक्का देकर कराना पड़ रहा है। खुद खड़ा होना पड़ रहा है तब सफाई हो रही है।
-सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम, अंबाला शहर।

अनिल सैनी।

अनिल सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed