फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water hyacinth appeared amidst waterlogging on Ambala-Jagadhari highway, waterlogging also occurred in industrial area

Ambala News: अंबाला-जगाधरी हाईवे पर जलभराव के बीच आई जलखुंभी, औद्योगिक क्षेत्र में भी हुआ जलभराव

Thu, 04 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 04 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water hyacinth appeared amidst waterlogging on Ambala-Jagadhari highway, waterlogging also occurred in industrial area
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। झमाझम बरसात के बीच बुधवार को अंबाला-जगाधरी हाईवे पर भी औद्योगिक क्षेत्र में व बाहर जलभराव की स्थिति बन गई। यहां तक कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर का नाला ओवरफ्लो होने के कारण उसकी जलखुंभी भी हाईवे किनारे पानी में जमा हो गई। इसी पानी के बीच से वाहन चालक धीरे-धीरे निकल रहे थे। दिनभर हाईवे की दोनों लेन पर पानी खड़ा रहा। उधर, औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की स्थिति के कारण कुछ फैक्टरी में भी पानी घुस गया लेकिन ज्यादा ने पहले ही व्यवस्था करते हुए अपने भूतल से जरूरी सामान को सुरक्षित जगह पर रख लिया था। वहीं, इंडो सा फैक्टरी के परिसर में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी।

कपड़ा मार्केट के व्यापारियों को लाखों का नुकसान
औद्यौगिक क्षेत्र में काम करने वाले कारोबारी ही नहीं बल्कि जलभराव के कारण सिटी की कपड़ा मार्केट में भी काफी नुकसान हुआ है। कपड़ा मार्केट में सुबह हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और दुकानों में पानी घुस गया। कपड़ा मार्केट के कारोबारियों को अंदाजा ही नहीं था कि इतना पानी आ जाएगा। इस दौरान 58 से अधिक दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन



साईं बाबा मंदिर की कॉलोनियों का निकासी नाला जलखुंभी से अटा

बरसात के चलते साईं बाबा मंदिर के आसपास की कॉलोनियां भी बरसात में जलमग्न हो गई। इस कॉलोनियों से पानी निकासी का जो मुख्य नाला है वो भी जलखुंभी से अटा पड़ा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। क्षेत्रवासी साहिल, मोहित, अंजलि, सुनैना का कहना था कि कई बार इस नाले की सफाई के लिए बोला गया है। बावजूद कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। अब कॉलोनियां जलमग्न हो गई है तो पंप से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कोई राहत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडी कॉलेज के सामने सेना की यूनिट भी जलमग्न

कैंट के एसडी कॉलेज के सामने सेना की एक यूनिट भी जलमग्न हो गई। मुख्य नाला न होने के कारण सेना के जवानों द्वारा पंप की मदद से पानी को यूनिट से बाहर निकालने का काम रातभर चला। इस पानी को पंप की मदद से हाईवे किनारे बने नाले में डाला गया। यहीं कारण रहा कि मोहन बेकरी मार्केट के सामने हाईवे किनारे जलभराव की स्थिति रही।

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर ओद्यौगिक क्षेत्र के बाहर आया पानी व जलखुंभी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed