फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water accumulated without rain, MLA opened front

Ambala News: बिना बारिश जमा पानी, विधायक ने खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Water accumulated without rain, MLA opened front
शहर की नई बस्ती निवासी बलवंत राय। संवाद
अंबाला सिटी। शहर में थमे विकास कार्यों, बेसहारा गोवंशों और नालों की सफाई नहीं होने जैसे कई कामों के लिए सिटी विधायक निर्मल सिंह नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से मिले। विधायक ने शहर में विकास नहीं होने के लिए आयुक्त को अवगत कराया। यह बैठक काफी देर तक चली। कांग्रेस पार्षद मिथुन वर्मा ने शहर में विकास कार्यों को जानबूझकर रुकवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि शहर की समस्याओं में साफ-सफाई, नालों की सफाई, गलियों की मरम्मत और जो भी कार्य अधूरे हैं, उनके लिए आयुक्त से मुलाकात की है। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि कार्य को जल्द कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि शहर में सफाई और बेसहारा गोवंश की ज्यादा समस्या है। इसको जल्द हल करवाया जाएगा। वहीं, उन्होंने दीदार सिंह नलवी व बलदेव सिंह कैमपुरा की मुलाकात पर कहा कि किसी के पास भी स्पष्ट बहुमत नहीं है। अलग-अलग ग्रुप हैं। वह आपस में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो--15
नरक में जी रहे, रिश्तेदार भी नहीं आते : बलवंत
नई बस्ती निवासी बलवंत राय ने बताया कि उनके यहां पानी की निकासी नहीं है। बिना बारिश के भी हर समय जलभराव रहता है। इस वजह से रिश्तेदार भी नहीं आते। यह जिंदगी नहीं है। वह नर्क में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने अपने मकानों पर इतने पैसे लगाए हैं। मकानों में दो-दो फुट जलभराव हो जाता है। वह पहले भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--13
चुनावों के बाद से रुका विकास : मिथुन वर्मा
वार्ड-10 से पार्षद मिथुन वर्मा ने कहा कि चुनावों के बाद से विकास कार्यों को रुकवाया जा रहा था। इन कार्यों के वर्कऑर्डर हो चुके हैं, उनको शुरू नहीं करवाने दिया जा रहा। पांच-पांच के मरम्मत कार्यों को भी शुरू होने के बावजूद रुकवा दिया था। आगामी महीनों में बरसाती माैसम आना है। नालों की सफाई के लिए कुछ नहीं किया गया। बेसहारा गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया। अब सभी ने मिलकर विधायक निर्मल सिंह के साथ नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि रुके कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। मिथुन वर्मा ने कहा कि आधे शहर में पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में आ रहा है।
इन 16 कामाें के लिए सौंपा पत्र
- वार्ड-10 की नई बस्ती की गलियों एवं नलियों का रुका निर्माण।

- श्री अनंत प्रेम मंदिर वाली गली का रुका रिपेयर का वर्क ऑर्डर।
- वार्ड-10 के जून 2024 से रुके पोर्टल के काम।
- 20 वार्डों में 5-5 लाख रुपये के मरम्मत के कार्यों का रुका वर्कऑर्डर।
- निगम कार्यालय में एक साल से आई करीब 24 हजार नई एलईडी लाइट लगाने का काम।
- बेसहारा गोवंशों की समस्या।
- बारिश शुरू होने से दो महीने पहले शहर के छोटे और बड़े नालों की सफाई।
-पार्षदों के नगर दर्शन पोर्टल के कार्यों को जल्द कराने के बारे में।
-जनसंख्या और एरिया के आधार पर सफाई कर्मचारी।
-कपड़ा मार्केट के लिए अलग से सफाई कर्मचारी।
-पार्कों की सफाई, रखरखाव और झूलों की व्यवस्था।
- रुके प्रोजेक्ट कार्यों को जल्द और निश्चित समय अवधि में पूरा कराने के बारे में।
- मुख्य बाजारों में सुलभ शौचालयों की व्यवस्था के बारे में।
- हर वार्ड में दिया अलग डंपिंग एरिया बनाने के बारे में।
- सामुदायिक भवन का सही रखरखाव करवाने के बारे में।
- संपत्ति कर आईडी और एनडीसी की समस्या के समाधान के बारे में।

शहर की नई बस्ती निवासी बलवंत राय। संवाद

शहर की नई बस्ती निवासी बलवंत राय। संवाद

शहर की नई बस्ती निवासी बलवंत राय। संवाद

शहर की नई बस्ती निवासी बलवंत राय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed