फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ward equations changed after the draw, with major cuts in SC and women quotas.

Ambala News: ड्राॅ के बाद बदले वार्ड के समीकरण एससी व महिला कोटे में बड़ी कटौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ward equations changed after the draw, with major cuts in SC and women quotas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
3 जनवरी को संपन्न हुई ड्राॅ प्रक्रिया के बाद जहां कई दिग्गजों के समीकरण बिगड़ गए हैं। वहीं आरक्षित श्रेणियों, विशेषकर अनुसूचित जाति (एससी) को इस बार बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। पिछली बार की तुलना में न केवल एससी वार्ड घटे हैं, बल्कि महिला ओपन वार्डों की संख्या में भी कमी आई है।
वार्डों का नया गणित : नगर निगम के निर्धारित 20 वार्डों में से इस बार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड नंबर 7 और 10 (पुरुष) जबकि वार्ड नंबर 2 एसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए) श्रेणी के तहत वार्ड नंबर 4, जबकि वार्ड 20 बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग (बीसी-बी) श्रेणी के तहत वार्ड नंबर 11 महिला के लिए आरक्षित रखा गया है, वहीं महिला (ओपन) श्रेणी के तहत वार्ड नंबर 6, 8, 9 और 14 को महिला उम्मीदवार के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि अनारक्षित (ओपन) श्रेणी के तहत वार्ड 1, 3, 5, 12, 13, 15, 16, 17, 18 और 19 को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed