फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ward 14 main street damaged

वार्ड 14 की मुख्य गली हो गई राजनीति का शिकार, नुमांइदों और प्रशासन को गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ward 14 main street damaged
कस्बा के वार्ड नं. 14 की मुख्य गली के हालात बद से बदतर हो गए हैं। रोजाना कोई न कोई वाहन चालक व स्थानीय निवासी घायल हो रहा है। बावजूद इसके गली को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। बुधवार गली वासियों ने उप मंडल अधिकारी बराड़ा, सचिव नगरपालिका बराड़ा और चेयरपर्सन, नगरपालिका बराड़ा को ज्ञापन सौंपा। अशोक कुमार सैनी, राकेश कुमार व प्रदीप नेे बताया कि जनकपुरी कालोनी, भाई जगता कालोनी, साजन विहार और गुरदेव मोहल्ले को मुख्य बाजार से जोड़ने वाली वार्ड नं 14 की मुख्य गली राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो रही है। लॉकडाऊन लगने से पहले गली का आधा टुकड़ा विशेष परिस्थितियों में बनाया गया। कुछ हिस्सा पहले से ही बना हुआ था। लेकिन बीच का लगभग 70 मीटर का टुकड़ा छोड़ दिया गया। इस दौरान चेयरपर्सन हटाने-बनने के खेल में यह टुकड़ा लोगों के जी का जंजाल बन गया। फिर जब निर्माण कार्यों को करने की छूट मिली तब गली वासियों को कुछ उम्मीद जगी कि शायद अब इस गली के बनने का नंबर आ जाएगा। लेकिन नतीजा फिर वो ही ढाक के तीन पात।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को गुहार
इस संबंध में गली वासियों ने बार-बार चुने हुए प्रतिनिधियों और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से मांग-अपील भी की और ज्ञापन दिए, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। गली वासियों सुरेश दत्त, नरेश कुमार, संजय जैन, जोगिंद्र, अवतार सिंह साहनी, पवन राणा, अशोक जैन, मनदीप शर्मा, कर्ण संधु, जसबीर कौर और यशदीप सैनी ने बताया कि ज्ञापन की कॉपी माननीय शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को भी ईमेल कर भेजते हुए इस पर संज्ञान लेने की अपील की है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर गली का जल्द निर्माण नही हुआ तो चेयरपर्सन के घर का घेराव और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed