{"_id":"67ddc6b3593d8f4955037048","slug":"waiting-for-the-report-in-the-matter-of-benefiting-the-player-ambala-news-c-36-1-amb1002-139498-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खिलाड़ी को फायदा पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खिलाड़ी को फायदा पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बीते वर्ष सितंबर में छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में हुई हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट में पांचवें नंबर के खिलाड़ी को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में आयुवर्ग-17 जिम्नास्टिक रिदमिक खिलाड़ी के परिजनों की ओर से शिक्षा विभाग और सीएम विंडो में शिकायत की है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
खिलाड़ी अनिस्का के पिता तुषित मल्होत्रा ने बताया कि बीते वर्ष 1 से 3 सितंबर के बीच हरियाणा स्टेट स्कूल जिम्नास्टिक टूर्नामेंट का आयोजन छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में किया गया था। उनकी बेटी ने जिम्नास्टिक रिद्मिक आयुवर्ग-17 में प्रतिभागिता की थी। स्टेट टूर्नामेंट के टॉप चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जाने थे, मगर उनकी बेटी का पांचवें नंबर पर आए खिलाड़ी के साथ मैच टाई करवा दिया गया।
जब उन्होंने स्कोर मांगा तो वह भी दो महीने तक नहीं दिया गया। उनका कहना है कि अब आरटीआई में शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है, जिसमें साफ है कि उनके बेटी का स्टेट टूर्नामेंट में चौथा नंबर था। स्टेट टूर्नामेंट के बाद राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए ट्रॉयल नहीं होने चाहिए थे। जानबूझकर गड़बड़ी कर पांचवें नंबर वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर भेज दिया गया। उन्होंने विभाग और सीएम विंडो में शिकायत की है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले के संबंध में विभाग के पास शिकायत आई थी। मामले में कमेटी गठित कर जांच की है। जांच कमेटी की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। अगर मामले में आगे की जांच कराने की जरूरत पड़ी तो वह भी कराई जाएगी। वहीं, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को आरटीआई में स्कोर कार्ड की जानकारी दी गई है और निदेशालय में भी इसकी कॉपी भेजी है।