फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voters cast their votes for the by-election of Gram Panchayat Panchs.

Ambala News: ग्राम पंचायत पंचों के उपचुनाव के लिए मतदाताओं ने किया मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Voters cast their votes for the by-election of Gram Panchayat Panchs.
औंगद गांव में मतदान केंद्र पर जाकर जायजा लेते हुए पुलिस कर्मी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। कस्बे के चिड़ाव खंड में रविवार को सुबह के समय से शाम तक जिला परिषद सदस्य व ग्राम पंचायत पंचों के उपचुनाव के लिए मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें जिला परिषद उपचुनाव वार्ड 10 के उम्मीदवारों के पक्ष में खंड के गांवों में स्थित मतदान केंद्र काछवा, डबरी, कलामपुरा, शाहपुर, बजीदा, जरीफाबाद, बालू, बहलोलपुर, दादुपुर रोड़ान, कतलेहड़ी, मंजूरा, सीरसी, पिंघली, चिड़ाव, हेमदा, हथलाना, बुडनपुर में मतदान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत औंगद, फतेहगढ़ सहित अन्य गांवों में पंच पद के लिए मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। वहीं दादुपुर रोडान गांव में झगड़े की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की एक गाड़ी को मतदान केंद्र पर बुलाया गया तो वहीं स्वयं पुलिस कप्तान व अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मौका का मुआयना किया। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। मतदान केंद्र पर युवा, बुजुर्गों सहित महिलाओं ने अपने मत का अपने पक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। दादुपुर रोडान गांव में करीब कुल वोट 3200 के करीब है। जिनमें से जिला परिषद के लिए सायं 4:15 तक तीनों बूथ संख्या 32,33 व 34 पर महिलाओं व पुरुषों ने 1421 वोट डाले। शाहपुर गांव में कुल वोट 1750 के करीब है जिसमें सायं तक 900 वोटों के करीब मतदान किया गया।
विज्ञापन

औंगद गांव में मतदान केंद्र पर जाकर जायजा लेते हुए पुलिस कर्मी।संवाद

औंगद गांव में मतदान केंद्र पर जाकर जायजा लेते हुए पुलिस कर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed