फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Visit famous religious places with 'Aastha'

Ambala News: ‘आस्था’ से करें प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Visit famous religious places with 'Aastha'
अंबाला। आईआरसीटीसी नेपाल की सैर करवाएगी। सैर के दौरान नेपाल के काठमांडू में स्थित सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात पशुपति नाथ मंदिर में यात्री माथा टेक सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में भी भगवान राम व सीता से जुड़े प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। आईआरसीटीसी चंडीगढ़ के पर्यटन प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया कि ट्रेन का संचालन 31 मार्च को जालंधर सिटी से होगा। तृतीय एसी श्रेणी के कोच में यात्रियों को सफर करवाया जाएगा। इसके लिए प्रति यात्री 27 हजार 815 रुपये खर्च करने होंगे। यह सफर नौ दिन और 10 रात का होगा। सफर के दौरान रहने, खाने-पीने और बस यात्रा की सुविधा भी शामिल होगी। वहीं रात्रि ठहराव के दौरान होटल की भी निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षा व सहायता के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे।उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल आस्था ट्रेन का संचालन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा व कानपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में यात्रियों के लिए दो अलग-अलग श्रेणी में कुल 600 सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


इन मंदिरों के होंगे दर्शन
ट्रेन का पहला ठहराव अयोध्या रेलवे स्टेशन पर होगा। यहां यात्रियों को राम जन्म भूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयुघाट व नंदीग्राम के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन का दूसरा ठहराव नेपाल के काठमांडू में होगा। यहां पशुपति नाथ मंदिर, दरबार स्कवायर और स्वयंभूनाथ स्तूपा के दर्शन होंगे। तीसरा ठहराव वाराणसी में होगा। यहां यात्रियों को तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व मंदिर और वाराणसी घाट पर गंगा आरती के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन का चौथा ठहराव प्रयागराज स्टेशन पर होगा। यहां यात्री गंगा-युमना का संगम और हनुमान मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन नौ अप्रैल को इटावा होते हुए बीच रास्ते के स्टेशनों पर रुकते हुए वापस जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


31 मार्च को जालंधर सिटी से भारत-नेपाल आस्था ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। सुरक्षा, खानपान व रात्रि ठहराव से संबंधित पूरी सुविधा सफर के दौरान प्रदान की जाएगी। -एमपीएस राघव, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed