{"_id":"6ae0fa4403bb761cea04a1d6","slug":"karwa-chauth-brings-back-the-charm-to-the-markets-women-are-shopping-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171901-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: करवा चौथ से बाजारों में लौटी रौनक, महिलाएं कर रहीं खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: करवा चौथ से बाजारों में लौटी रौनक, महिलाएं कर रहीं खरीदारी
विज्ञापन
करवा चौथ के त्योहार को लेकर चूडिय़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
मिट्टी-स्टील के करवे और चूड़ियों की बढ़ी मांग, कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। करवा चौथ के त्योहार को लेकर मंगलवार को छावनी के बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए खरीदारी करतीं नजर आईं। बजाजा बाजार, चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी, हलवाई बाजार और पूल चमेली पर दुकानें सजी हुई थीं। पूजन सामग्री से लेकर शृंगार के सामान तक की दुकानों पर रौनक छाई रही।
महिलाओं ने पूजा के लिए मिट्टी के करवे, पूजा की थाली, छलनी, चूड़ियों और कंगन की खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरों पर भी इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री को लेकर खुशी झलक रही थी। छावनी क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों में विशेष सजावट की गई थी। बाजार में मिट्टी और स्टील के करवे मुख्य आकर्षण रहे। मेहंदी लगाने वाले कारीगरों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। चूड़ियों और कड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं का तांता लगा रहा। विभिन्न प्रकार के करवे, मेहंदी के डिजाइन और चूड़ियों के सेट बाजार में उपलब्ध थे। यह त्योहारी माहौल खरीदारी के उत्साह से भरा हुआ था।
करवों की कीमत
बाजार में करवा चौथ के मुख्य आकर्षण मिट्टी और स्टील के करवे रहे। दुकानदार दीपांशु ने बताया कि उनके पास फैंसी मिट्टी का करवा 40 से 50 रुपये में उपलब्ध है। सादा करवा 30 रुपये में बिक रहा है। आधुनिकीकरण के दौर में स्टील के बर्तनों की मांग भी कम नहीं है। दुकानदार सूरज ने जानकारी दी कि उनके पास स्टील का करवा सेट 120 रुपये में मिल रहा है। इस सेट में लोटा, छलनी और प्लेट एक साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
मेहंदी लगाने के रेट
हाथों पर मेहंदी रचवाने के लिए भी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। मेहंदी लगाने वाले कारीगर राजू ने बताया कि उनके पास मेहंदी लगाने के रेट 700 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक हैं। हाफ और फुल दोनों तरह की मेहंदी के डिजाइन उपलब्ध हैं। इन दिनों ब्राइडल टाइप मेहंदी की सबसे ज्यादा लोकप्रियता है। महिलाएं भरे हुए डिजाइनों को हाथों और पैरों में बड़े चाव से लगवा रही हैं।
चूड़ियों और कड़ों की कीमत
शृंगार को पूरा करने के लिए चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं का तांता लगा रहा। दुकानदार मोहम्मद आकिल ने बताया कि कांच की सादी चूड़ियां 50 से 150 रुपये प्रति दर्जन बिक रही हैं। इसके अलावा जरकन और वेलवेट की चूड़ियां भी महिलाओं को खूब भा रही हैं। कांच, ब्रास और मेटल में चार कड़ों का सेट 150 से 250 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। बाजार में इनकी काफी मांग बनी हुई है।