{"_id":"64e26cb6277fb917c406e666","slug":"villages-will-have-boundaries-cctvs-will-be-installed-at-intersections-correspondence-between-police-and-sarpanches-ambala-news-c-36-1-amb1002-8886-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांवों की सीमाएं होंगे चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, पुलिस-सरपंचों में पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांवों की सीमाएं होंगे चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, पुलिस-सरपंचों में पत्राचार
विज्ञापन
अंबाला। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदात दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। तीसरी आंख यानी सीसीटीवी से बचने के लिए चोर अब गांवों का रुख कर रहे हैं। ये वारदात के बाद रफूचक्कर हो जाते हैं। सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ट्यूबवेल से तार, किसानों के घरों से गाय और भैंस, मंदिर और गुरुद्वारों से गुल्लक चोरी हो रहे हैं।
ऐसे में पुलिस ने भी चोरों को शिकंजा कसने के लिए गांवों की सीमाओं और मुख्य चौराहों सार्वजनिक स्थानों को सीसीटीवी से लैस करने की योजना बनाई है। गांवों की संख्या अत्यधिक होने के कारण पुलिस सरपंचों से ही पत्राचार कर अपील कर रही है कि वह अधिक गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाए, जिससे कि कोई भी चोर वारदात को अंजाम देता है तो वह फुटेज में कैद हो जाए। अभी तक अंबाला के कुछ ही गांव सीसीटीवी से लैस हैं लेकिन अभी तक अधिकतर गांव ऐसे हैं जहां पर सीसीटीवी नहीं है। बता दें कि अंबाला में कुल 400 पंचायतें और 459 गांव है।
सरपंचों से बैठक कर दिए जा रहे निर्देश
पत्राचार के अलावा भी पुलिस की तरफ से सरपंचों की मीटिंग भी बुलाई जा रही है। इसमें उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि सीसीटीवी से कैसे फायदा मिलेगा। यह सीसीटीवी मंदिर, गुरुद्वारे, मुख्य चौराहों पर लगाने की अपील की जा रही है ताकि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद कहीं से भी गुजरते हैं तो उनका ठोस सुराग लग सके। बता दें कि गत दिवस पुलिस की तरफ से शहर की सीमाओं को सीसीटीवी से लैस करने की योजना बनाई गई थी और गृहमंत्री अनिल विज से भी अनुमति मिली थी।
विज्ञापन
वर्जन
नग्गल थाना क्षेत्र में करीब 72 गांव है और उन सभी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सरपंच को पत्र भेजा गया है ताकि चोरी की वारदातें पर लगाम लग सके। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा की तरफ से मिले निर्देशों के बाद ही पत्राचार किया जा रहा है। सरपंचों की भी मीटिंग बुलाकर उन्हें दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
सुनीता ढाका इंस्पेक्टर, प्रभारी, नग्गल थाना