{"_id":"6420936883aa33aba00db744","slug":"villagers-demonstrated-demanding-dismissal-of-the-case-filed-by-the-railways-ambala-news-c-18-1-72501-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रेलवे की ओर से दर्ज केस खारिज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रेलवे की ओर से दर्ज केस खारिज करने की मांग
विज्ञापन
बराड़ा। गांव तंदवाल में ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन के दौरान लोगों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे सुशील कुमार, सुखबीर, कमल, सेठी, नीरज , विकास, हरदेव सिंह, विक्रम सिंह, धर्म सिंह आदि का कहना है कि वर्तमान सरकार लोगों के मुद्दों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। बीती 12 मार्च को ग्रामीणों ने लोकल ट्रेनों को चलाने की मांग करते हुए रेलवे लाइन पर प्रदर्शन किया था। इसी के चलते रेलवे की ओर से गांव के लगभग 32 लोगों पर मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। इससे लोगों में सरकार के प्रति खासी नाराजगी है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में जमा हुए और सरकार के प्रति विरोध जताते हुए मुकदमे समाप्त करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने बीजेपी नेताओं को बहिष्कार की चेतावनी देते हुए गांव में न घुसने देने की बात कही।
ये है मामला
कोरोना के बाद से लोकल ट्रेनें बंद पड़ी हैं। इससे दैनिक यात्रियों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर ग्रामीण अधिकारियों व नेताओं से मिल कर ट्रेनों को चलाने की मांग कर चुके हैं। मांग को पूरा न होते देख ग्रामीणों ने रेल रोकने का फैसला किया। उन्होंने 12 मार्च को तंदवाल रेलवे स्टेशन पर अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन को जाम किया था। इस दौरान मौके पर आए अधिकारियों से भी ग्रामीणों ने अपनी समस्या हल करने की गुहार लगाई थी लेकिन समस्या हल न हो सकी। ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि इन मुकदमों को रद्द करवाने के लिए ग्रामीण सांसद रत्न लाल कटारिया व नायब सैनी से भी मिल चुके है।