फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villager killed in land dispute in Ambala

जमीन के विवाद में ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Villager killed in land dispute in Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। गांव बपौली में जमीन के विवाद में 54 वर्षीय जसवंत सिंह की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। थाना शहजादपुर पुलिस ने गांव के ही कर्मसिंह व उसके दोनों पुत्रों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए गए बयान में मृतक जसवंत सिंह के भतीजे जगतार सिंह ने बताया घटना शनिवार बाद दोपहर की है। गांव में पंचायत की भूमि की करीब दो माह पहले निशानदेही हुई थी। उस समय कच्ची निशानी लगाई गई थी। फसल कटाई के दौरान यह निशान मिट गए थे। इन्हें दोबारा दुरुस्त किया जा रहा था।
विज्ञापन

निशानदेही के दौरान जसवंत सिंह की जमीन कर्म सिंह की आबादी वाली जगह में आ गई, जिसमें कर्म सिंह ने पेड़ लगा रखे थे। यह बात कर्म सिंह ने मानने से मना कर दिया। जसवंत सिंह को दोबारा से निशानदेही लेने को कहा। जसवंत ने कहा कि मेरी जमीन नंबर की है, जिस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। आपको कोई किसी तरह की दिक्कत है तो आप खुद निशानदेही ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे जगतार सिंह ने बताया कि मैं चतान मोड़ पर अपने चाचा के साथ बातचीत कर रहा था। इस दौरान कर्म सिंह ने अपने लड़कों को बुलाया। आरोपी मेरे भाई मुख्तार सिंह व चाचा जसवंत सिंह को गालियां देने के साथ हाथापाई करने लगे। कर्म सिंह के लड़कों साहिल और सोहन उर्फ सोनू ने जसवंत सिंह के ऊपर चाकू से वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। लोगों को आता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए इसके बाद हम चाचा जसवंत सिंह को निजी गाड़ी में डालकर सीएचसी शहजादपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शहजादपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कर्म सिंह और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे जगतार सिंह के बयान पर कर्म सिंह और उसके बेटे साहिल, सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरेंद्र वालिया, थाना प्रभारी शहजादपुर।

साढ़े 5 साल पहले जसवंत के बेटे की हुई थी मौत
शहजादपुर। गांव बपौली निवासी जसवंत सिंह के बेटे की करीब साढ़े 5 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि 2016 में कक्कड़ माजरा के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई थी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे और तीनों ही उस समय हादसे में मारे गए थे। जसवंत सिंह के बेटे की जिस समय मौत हुई, उस समय उसका बेटा करीब छह माह का था। दादा की मौत से छह वर्षीय पोता सहमा हुआ है। अस्पताल में जसवंत सिंह की बेटी की रो-रोकर हालत खराब थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जसवंत सिंह का संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed