फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij's warning, street lights should not be switched off on Diwali

Ambala News: विज की चेतावानी, दीपावली पर बंद न हो स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Vij's warning, street lights should not be switched off on Diwali
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर परिषद के अ​धिकारियों को निर्देश देते ऊर्जा मंत्री अनिल विज। प्रव
अंबाला। दीपावली से पहले सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान छावनी में विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। इन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि त्योहार पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट बंद न हो ऐसी व्यवस्था अधिकारी करें। संबंधित स्टाफ लगातार शाम के समय मुख्य मार्गों, कालोनियों में जाकर जांच करे कि स्ट्रीट लाइटें जली हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित जो भी शिकायत आए उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन


गुड़गुड़िया नाले पर पुलिस के कार्य को जल्द करें पूरा

समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 12 क्राॅस रोड पर नाले के निर्माण, कबाड़ी बाजार में गुड़गुडि़या नाले पर पुलिया, 12 क्रास रोड पर यादव धर्मशाला के निकट निर्माण कार्य, फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण, मल्टी लेवल पार्किंग में लिफ्ट लगाने के कार्य आदि कार्यों की जानकारी हासिल की। इस दौरान कबाड़ी बाजार में गुडगुडिया नाले पर बन रही पुलिया के निर्माण को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे हुए विकास कार्यों को जल्द होगा उद्घाटन



बैठक के दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि कई विकास कार्य पूरा होने के अंतिम चरण पर हैं। इस पर मंत्री अनिल विज ने इनके जल्द उद्घाटन कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है जबकि गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा, आउटर लार्ज रोड पर कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार, मच्छौंडा एवं बब्याल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) आदि बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed