{"_id":"63788a1b451eda75a74d1653","slug":"vijay-diwas-celebrated-in-ambala-by-bhartiya-kisan-union-shaheed-bhagat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: ट्रैक्टर मार्च निकाल किसानों ने मनाया कृषि कानून वापसी दिवस, अंबाला में जुटे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: ट्रैक्टर मार्च निकाल किसानों ने मनाया कृषि कानून वापसी दिवस, अंबाला में जुटे हजारों किसान
Sat, 19 Nov 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सबसे पहले सभी किसानों को कृषि कानून वापसी के दिवस पर बधाई दी। साथ ही किसानों के संघर्ष की गाथा को अवगत करवाया।
विज्ञापन
अंबाला में किसानों ने मनाया विजय दिवस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से शनिवार को अंबाला में विजय दिवस मनाया गया। ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हजारों किसानों ने पहले शहर अनाज मंडी में शक्ति प्रदर्शन किया। उसके बाद किसान छावनी के मोहड़ा में स्थित अनाज मंडी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
अंबाला शहर ब्लॉक के अलावा विभिन्न ब्लॉक से सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर चढ़कर अंबाला छावनी मोहड़ा मंडी पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सबसे पहले सभी किसानों को कृषि कानून वापसी के दिवस पर बधाई दी। साथ ही किसानों के संघर्ष की गाथा को अवगत करवाया। इसके साथ ही किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही किसानों की अन्य मांगों को नहीं मानती है तो किसानों की ओर से बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन