फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij told Yadi 'action will definitely be taken on the complaint marked by me'

फरियादी से बोले गृह मंत्री अनिल विज ‘मेरे द्वारा मार्क की गई शिकायत पर अवश्य होगी कार्रवाई’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vij told Yadi 'action will definitely be taken on the complaint marked by me'
शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी लाइन में लगे हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार अपने आवास पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। झगड़े के मामले में कार्रवाई के लिए आई महिला फरियादी से गृह मंत्री अनिल विज बोले कि ‘मेरे द्वारा मार्क की गई शिकायत पर कार्रवाई अवश्य होगी’। गृह मंत्री विज ने इस दौरान अधिकारियों को उनकी द्वारा भेजी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर करनाल से आई महिला ने विज के समक्ष झगड़े के मामले में शिकायत की। गृह मंत्री ने एसपी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। छावनी दीप नगर से आए निवासी सुरेश कुमार, नवीन, रोबिन, पवन, राज कुमार, विनोद, प्रशांत, गौरव, कुलदीप व अन्य ने गली निर्माण की मांग गृह मंत्री के समक्ष की। इस पर गृह मंत्री ने नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्नौर निवासी राजेश धनखड़ से उससे साढ़े नौ लाख रुपये ठगी की शिकायत की, इस मामले में सोनीपत एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र वासी महिला ने दुराचार के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने की फरियाद दी। गृह मंत्री ने एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए। झज्जर निवासी चांद सिंह ने जमीनी धोखाधड़ी होने, शाहबाद निवासी बोहती देवी ने स्नेचिंग के मामले में कार्रवाई न होने मामले की शिकायत की। कुरुक्षेत्र से आए युवाओं ने ढाबे में मारपीट करने की शिकायत की। इस मौके पर मटेडी शेखां निवासी मलकीत सिंह व अन्य ने सीवरेज पाइप खुलवाने बारे, सफीदों निवासी शाहरूख खान द्वारा फाइनेंसरों द्वारा दुकान से सामान उठाने व धमकी देने बारे, सोनीपत से आए व्यक्ति ने क्षेत्र में गलत वोट बनाने में शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। इस दौरान डीएसपी कैंट राम कुमार, नगर परिषद सचिव राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बलकेश वत्स, ललित चौधरी, बीएस बिंद्रा, अभिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed