{"_id":"67e0684b11a8238b530aa592","slug":"vij-paid-tribute-to-the-martyrs-with-patriotism-ambala-news-c-36-1-ame1006-139614-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज ने देशभक्ति से किया शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज ने देशभक्ति से किया शहीदों को नमन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके दौरान ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने उपमंडल कार्यालय में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके जहन में एक बात हमेशा गूंजती है कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी उस समय देश की रहनुमाई कर रहे थे और उन्होंने कई भूख हड़ताल की। लेकिन यदि वे भगत सिंह के लिए एक भी भूख हड़ताल करते तो आजाद हिंदुस्तान की रोशनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी देख पाते।
नन्हें बालक को दिए 21 हजार
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नन्हें बालक आरव नंदा की ओर से भगत सिंह के जीवन पर आधारित गीत की प्रस्तुति देने पर सराहना की और उसे प्रोत्साहन स्वरूप 21 हजार रुपये स्वैच्छिक कोष से दिए।
विज्ञापन
शहीदों के बलिदान से मिली है आजादी : वरुण
फोटो: 26
मुलाना। शहीदी दिवस पर लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था, बल्कि ये लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान, त्याग और साहस की अमर गाथा भी है। स्वतंत्रता की लड़ाई में खुद को देश के लिए हंसते- हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले यह नायक हमारे आदर्श हैं। संवाद
रक्तदान से किया शहीदों को नमन
फोटो: 27
मुलाना। शहीद भगत सिंह युवा क्लब की ओर से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें छावनी नागरिक अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों की शहादत को नमन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि निशानेबाज सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद