फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Video of TTE taking money goes viral, Railways starts investigation

Ambala News: टीटीई के पैसे लेते की वीडियो वायरल, रेलवे ने शुरु की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Video of TTE taking money goes viral, Railways starts investigation
अंबाला। सोशल मीडिया पर टीटीई के पैसे लेते की वीडियो वायरल होते ही रेलवे हरकत में आ गया है। अंबाला मंडल ने मामले की जांच विभागीय अधिकारी को सौंप दी है ताकि तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके। सोशल मीडिया पर सोमवार रात को लगभग तीन बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से एक वीडियो डाली गई जो ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल की है।
विज्ञापन

वीडियो में बताया कि टीटी 23 जुलाई को सहारनपुर से ट्रेन में चढ़े थे। इसके बाद उन्होंने अंबाला स्टेशन पर सीटों का सौदा करना शुरु कर दिया। वीडियो में यह नजर आ रहा है कि दो यात्री टीटीई के पास खड़े हैं। कुछ देर बाद एक यात्री चला जाता है फिर दूसरे यात्री के साथ टीटीई की बात होती है और वो कुछ पैसे निकालकर टीटीई को देता है जोकि टीटीई कागज के नीचे रख लेता है। इसके बाद टैब निकालकर टीटीई यात्री के साथ कोच की तरफ चला जाता है।
विज्ञापन


-----------------

मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed