फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   VHP and Bajrang Dal take out fury march

विहिप और बजरंग दल ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal take out fury march
विशव हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य अंबाला छावनी के बाजारो में रोष मार्च निकालते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। विश्व हिंदू परिषद की अंबाला इकाई ने कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या मामले में बुधवार को रोष स्वरूप छावनी के सदर बाजार में रोष मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पहले सदर बाजार चौक पर जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी कार्यकर्ता विजय रत्न चौक आदि बाजारों से रोष मार्च निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजब सिंह राणा ने बताया कि हत्याकांड में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम सामने आया है। हमारी मांग है कि इन संगठनों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी जाए। बता दें कि बजरंग दल के एक 23 वर्षीय कार्यकर्ता हर्ष की रविवार देर रात हत्या हो गई थी। इस रोष मार्च में संजीव कुमार, सोहन सिंह, भीम सिंह राणा, गौरव राणा, आयुष, रूपेश सैनी, मयंक मल्होत्रा, मृनांक, जतिन, देवी लाल शर्मा, रिषभ, रिंकू राणा, सतीश शर्मा, रणजीत कुमार, अनिल हंस, अभय, शशी कुमार, अनिल मेहता, तरेस राणा, वरुण व्रत आर्या, लक्की धीमान, सोहन लाल, जय किशन शर्मा, तुषार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशव हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य अधिकारी को राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए

विशव हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य अधिकारी को राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed