{"_id":"6ae0f829751fe80dec07d3e9","slug":"vehicles-parked-on-the-road-for-four-hours-markets-grapple-with-traffic-jams-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171884-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार-चार घंटे सड़क पर पार्क हो रहे वाहन, जाम से जूझ रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार-चार घंटे सड़क पर पार्क हो रहे वाहन, जाम से जूझ रहे बाजार
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सड़क पर खड़ी कार के कारण निकल्सन रोड पर लगा जाम। संवाद
फोटो: 28 से 31
- त्योहारी सीजन में चरमराई यातायात व्यवस्था, कारोबारी बोले- सुबह 10 से रात 9 बजे तक चौपहिया वाहनों का प्रवेश हो बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। करवाचौथ में एक दिन और दीपावली में केवल 10 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इस त्योहारी उल्लास के बीच छावनी के बाजारों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग बेतरतीब तरीके से सड़क और डिवाइडर के दोनों ओर कारें व दोपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
हालात यह हैं कि 4-4 घंटे गाड़ियां बाजार में खड़ी रहती हैं। एक जाता है तो दूसरा खड़ी कर जाता है। इतना ही नहीं डिवाइडरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस पर कोई कदम न उठाए जाने के कारण स्थिति लगातार विकट होती जा रही है।
सभी छह बड़े बाजारों में बढ़ी दिक्कत
छावनी के हलवाई बाजार, कबाड़ी बाजार, कसेरा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, बजाज बाजार और कच्चा बाजार में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इन बाजारों में सड़क के बीचों बीच डिवाइडर बने होने के बावजूद वाहन चालक चार पहिया गाड़ियां सड़क के दोनों ओर बेझिजक पार्क कर देते हैं और घंटों खरीदारी में मशगूल रहते हैं। इसके कारण बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है और डिवाइडर के किनारे कारों की कतारें आम बात हो गई हैं। इसके अलावा, निकलसन रोड पर भी वाहन चालक सफेद पट्टी के नियमों की अवहेलना कर सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग का नहीं किया जा रहा प्रयोग
प्रशासन की ओर से कुछ महीने पहले ही वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन बाजारों में आने वाले लोग इसके प्रयोग से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि ग्राहक बाजारों में वाहन खड़े कर रहे हैं। वहीं बाजार और छावनी की अन्य सड़कों से नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठाने का काम भी मल्टी लेवल पार्किंग के ठेकेदार का है। मगर बाजार में टीम की सक्रियता नहीं दिख रही है।
दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के नाम पर अभी केवल चमेली पुल के पास ही नाका लगाया गया है, जहां होमगार्ड के जवान और पुलिसकर्मी तैनात हैं और चार पहिया वाहन व ई-रिक्शा का प्रवेश बंद किया गया है, जो कि बढ़ती भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रहा है।
व्यापारी एसोसिएशन ने कहा-
बैरिकेडिंग की जाए : विनोद जौहर
बढ़ते जाम और बेतरतीब पार्किंग को लेकर व्यापारी संघों ने भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विनोद जौहर ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और बाजारों में ग्राहकों का आना शुरू हो गया है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि बैरिकेडिंग शुरू की जानी चाहिए तथा सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक बाजारों में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां मल्टीलेवल पार्किंग में ही लगानी चाहिए।
बाजार हो रहे ब्लॉक : अजय गुलाटी
सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान अजय गुलाटी ने कहा कि डिवाइडर पर कारें खड़ी करने से रास्ते पूरी तरह ब्लॉक हो रहे हैं। इसके साथ ही चौराहों पर रेहड़ियों के जमघट ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि बजाज बाजार का चौराहा रेहड़ी चालकों ने ब्लॉक किया हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि रेहड़ी वालों को निर्धारित लाइन से पीछे हटकर रेहड़ियां लगवाने के निर्देश दे, ताकि जाम से मुक्ति मिल सके।